द्वारे सरकार में पहुंचे डीएम एसडीएम सहित जिले के और कई अधिकारीगण

द्वारे सरकार में पहुंचे डीएम एसडीएम सहित जिले के और कई अधिकारीगण

पश्चिम बर्दवान (अमन राय )पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जनमानस तक सीधे पहुंचाने के लिए द्वारे सरकार की शुरुआत की गई थी. पिछले पाँच बार आयोजित द्वारे सरकार की सफलता को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने छठी बार फिर इस कैंप का आयोजन कर लोगों को सेवाएं दे रही है. इसी क्रम में आज पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना अंतर्गत अदूरिया डंगा आदिवासी बहुल क्षेत्र में द्वारे कैंप लगाया गया था. इस द्वारे कैंप में डीएम एस अरुन प्रसाद स्वयं पहुंचे उनके साथ में एसडीएम डॉ सौरभ चटर्जी, के अलावा जिले के और कई अधिकारी गण भी उपस्थित थे.इस दौरान डीएम एस अरुन प्रसाद ने पूरे कैंप का मुआयना किया.कुछ ग्रामीण लोगों को अपने हाथ से योजनाओं का सर्टिफिकेट भी दिया.इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय द्वारा एक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो उपस्थित लोगों को खूब सराहा. इस कैंप में भारी संख्या में स्थानीय आदिवासी लोग उपस्थित थे.बढ़ते तप कर्म को देखते हुए कैंप में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए एसडीएम डॉ सौरव चटर्जी की पहल पर सुसज्जित शिविर बनाए थे.योजनाओं से जुड़कर लोगों में काफी खुशी देखी गई.इस शिविर से जुड़ी कई जानकारियां एस अरुन प्रसाद ने दी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0